{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा सरकार का कोटक महिंद्रा बैंक पर बड़ा एक्शन, इन सभी ब्रांच के बाहर पुलिस तैनात

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला और पानीपत में कोटक महिंद्रा बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, हर ब्रांच का ताला बैंक कर्मचारियों को नहीं खोलना दिया गया है बैंक स्टाफ बैंकों के बाहर खड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि ₹160 करोड़ गबन केस में दोनों बैंक हरियाणा पुलिस की जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक विवादों में है। बैंक पर करीब ₹160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है और ACB इसकी जांच कर रही है। Haryana News

जाने पूरा मामला…

निगम का रिकॉर्ड

जानकारी के मुताबिक, जांच में पंचकूला नगर निगम द्वारा की गई FD में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, नगर निगम ने कोटक महिंद्रा बैंक में लगभग 160 करोड़ रुपए की 16 FD करवाई थीं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से 11 सावधि जमा (FD) जिनकी कुल राशि 59.58 करोड़ रुपए थी, 16 फरवरी, 2026 को मैच्योर हो गईं। हालांकि, जब पंचकूला नगर निगम ने बैंक से संपर्क किया, तो बैंक द्वारा दिए गए विवरण न तो आपस में मेल खाते थे और न ही पंचकूला नगर निगम के रिकॉर्ड से। Haryana News

एकाउंट में मिले करोड़ों 

जानकारी के मुताबिक, खाता संख्या 2046903758 के लिए 16 मार्च 2026 को प्राप्त बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, 13 मार्च को खाते में शेष राशि अपेक्षित 50.07 करोड़ रुपए के मुकाबले मात्र 2.18 करोड़ रुपए थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार,  इसके अलावा, बैंक ने सूचित किया कि कोई भी FD चालू नहीं थी और 18 मार्च 2026 तक खातों में कुल शेष राशि 12.86 करोड़ रुपए थी।