Haryana: हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, विधायक पत्नी भी जल्द दे सकती है इस्तीफा
मिली जानकारी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान (16 मार्च) शैली CM नायब सैनी के पॉलिटिकल सचिव तरुण भंडारी के साथ नजर आईं थी। Haryana News
सोर्सेज के मुताबिक, शैली चौधरी भी इस्तीफा दे सकती हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश में उपचुनाव की नौबत आएगी। बताया जा रहा है कि इसकी पूरी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। रामकिशन व शैली चौधरी की गिनती सांसद कुमारी सैलजा के करीबियों में होती है।
जानकारी के मुताबिक, नारायणगढ़ CM सैनी का गृह क्षेत्र है। वह खुद 2014 में यहां से विधायक बने थे। तब उन्होंने रामकिशन गुर्जर को ही चुनाव हराया था। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के 5 विधायकों ने पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध की बजाय निर्दलीय सतीश नांदल को वोट दिया। इनमें से 4 विधायक तो 3 दिन तक हिमाचल में कांग्रेस की बाड़ाबंदी में भी रहे। बावजूद इसके वो BJP समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी के संपर्क में आ गए।
जानकारी के मुताबिक, इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने पांचों विधायकों के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं। उन पर कार्रवाई होगी।
रामकिशन गुर्जर व शैली चौधरी की छोटी बेटी की शादी केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे उत्कर्ष चौधरी से हुई है। सूत्रों के मुताबिक, इसी रिश्तेदारी के जरिए भाजपा ने कांग्रेस की वोट में सेंध लगाने की तैयारी की। हालांकि शैली चौधरी लगातार कांग्रेस विधायकों के साथ बनी रहीं और उनके साथ 3 दिन तक हिमाचल में भी रहीं। Haryana News
टिकट दिलाने की बात
सूत्रों के मुताबिक, तय हुआ कि पहले रामकिशन गुर्जर पार्टी छोड़ेंगे। उसके बाद कांग्रेस का रुख देखकर शैली चौधरी अगला कदम उठाएंगी। शैली को यदि कांग्रेस पार्टी से निकालती है तो उनकी विधायकी सुरक्षित रह सकती है, लेकिन खुद पार्टी छोड़ने की दशा में वो अयोग्य घोषित होंगी। बताया जा रहा है कि उन्हें उपचुनाव होने की दशा में भाजपा से टिकट दिलाने का भरोसा मिला है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हुड्डा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव (CPS) रहे रामकिशन गुर्जर का नाम नारायणगढ़ में एक पत्रकार के सुसाइड केस में आया था। इस केस में सेशन कोर्ट ने गुर्जर को 4 साल की सजा सुनाई। मिली जानकारी के अनुसार, वो अभी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। केस में नाम आने के वजह से गुर्जर 2019 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़े और पत्नी शैली चौधरी की पॉलिटिकल लॉन्चिंग की गई।