{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के CM सैनी का बड़ा एक्शन, कार्य में देरी और लापरवाही के चलते दो जेई किए सस्पेंड

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल जिले के असंध से कोहंड तक जाने वाली सड़क की खस्ता हालत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोक निर्माण विभाग के दो जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार और राजेंद्र अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उस समय की गई जब सड़क निर्माण का टेंडर जारी होने के बावजूद मौके पर काम शुरू नहीं किया गया था। CM सैनी शनिवार देर शाम सफीदों में एक रैली को संबोधित करने के बाद असंध के गांव सालवन से होते हुए आगे जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने असंध-कोहंड मार्ग की बदहाल स्थिति को करीब से देखा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे थे, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति देखकर CM ने मौके पर ही नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। Haryana News

कार्य में देरी और लापरवाही

मिली जानकारी के अनुसार, असंध लोक निर्माण विभाग के SDO सलिंदर भाटिया ने बताया कि असंध से कोहंड तक करीब 37.5 KM लंबी सड़क के निर्माण के लिए लगभग 21 करोड़ रुपए का टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद कार्य में देरी और लापरवाही सामने आई, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने कुछ दिन पहले कोहंड की ओर से काम शुरू किया था, लेकिन असंध साइड पर स्थिति बेहद खराब बनी हुई थी। ग्रामीण कर चुके प्रदर्शन, फिर भी शुरू नहीं किया था काम इस सड़क की हालत को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से आक्रोश था।