{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के CM सैनी इस जिले में देंगे 196 करोड़ की सौगात, 4 व 5 अप्रैल को होगी रैली 

 
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के जींद जिले में CM सैनी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने वाले है। हरियाणा में कल 4 अप्रैल को सफीदों की अनाज मंडी में शेड के नीचे रैली होगी जबकि 5 अप्रैल को जींद में एकलव्य स्टेडियम के सामने ग्राउंड में रैली होगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, DC मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि 5 अप्रैल को जींद के एकलव्य स्टेडियम के सामने आयोजित रैली को CM सैनी संबोधित करेंगे। CM 196 करोड़ 65 लाख 18 हजार रुपये की लागत की 15 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। जींद में 140 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास और 55 करोड़ 78 लाख 10 हजार रुपये की लागत से तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उद्घाटन होने वाली प्रमुख परियोजनाओं में हैबतपुर स्थित संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में OPD सेवाओं का शुभारंभ भी शामिल है। इसके अलावा जींद डिस्ट्री नंबर-4 के पुनर्निर्माण और गांव स्तर पर सूक्ष्म सिंचाई व सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में मनोहरपुर में परचेज सेंटर, ऑफिसर कॉलोनी में 56 आवासीय इकाइयों का निर्माण, विभिन्न सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण, पानीपत-सफीदों-जींद मार्ग का फोरलेन निर्माण, कंडेला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और समेकित सैनिक सदन का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा मनोहरपुर ड्रेन खुदाई परियोजना और जल आपूर्ति से जुड़ी कई योजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा जिससे जिले में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री नई अनाज मंडी, सफीदों में आयोजित रैली में भाग लेंगे। यहां 40 करोड़ 45 लाख 96 हजार रुपये की लागत से नौ परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। सफीदों में 19 करोड़ 30 लाख 83 हजार रुपये की लागत से छह परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें राजकीय महाविद्यालय में नए शिक्षण कक्ष, हांसी ब्रांच पर घाट निर्माण व सुंदरीकरण, ड्रेन व नालों के पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं। वहीं 21 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपये की लागत से तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनमें अनाज मंडी की आंतरिक सड़कों का सुधार, लुदाना में 33 केवी सब स्टेशन तथा पिल्लूखेड़ा में राजकीय कन्या महाविद्यालय का निर्माण शामिल है।