Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने जारी की इन योजनाओं की किस्त, देखें किन-किन लाभार्थियों को फायदा ?
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस वार्ता
आज हमने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त की जारी
योजना के तहत 9 लाख 22 हजार 452 लाभार्थी बहनों के खातों में 193 करोड रुपए की डाली गई राशि
अब तक चार किस्तों में 634 करोड रुपए की राशि की जा चुकी है जारी- मुख्यमंत्री
आज ही वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी की जारी
इन योजनाओं के तहत 34 लाख 14 हजार लाभार्थियों को 1 हजार 98 करोड़ रुपए की राशि की गई जारी
पेंशन से संबंधित समस्याएं और आय आधारित पात्रता से जुड़ी शिकायतों के निष्पक्ष निपटान के लिए जिलों के एडीसी को दिए गए निर्देश
हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत 12 लाख 62 हजार बहनों के बैंक खातों में डाली गई नवंबर और दिसंबर माह की सब्सिडी
गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली बहनों के बैंक खातों में 38 करोड़ 97 लाख रुपए की डाली गई सब्सिडी
मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत 101 करोड रुपए की राशि की गई जारी
विभिन्न 18 जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत प्रदेश के 56 लाख 34 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 1431 करोड़ रुपए की डाली गई राशि
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत फरवरी 2026 से 1100 रुपए की राशि सीधे लाभार्थी के बचत बैंक खाते में की जाएगी जमा
शेष 1000 रुपए की राशि सरकार द्वारा संचालित सावधि जमा खाते में की जाएगी जमा- मुख्यमंत्री
हर घर हर ग्रहणी योजना के तहत कुल 223 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि की जा चुकी है जारी- मुख्यमंत्री