Haryana: गुरुग्राम वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सुभाष चौक से भोंडसी के बीच जल्द दौड़ेगी मेट्रो
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बेदी ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन को अवगत कराया कि गुरुग्राम से भोंडसी तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी का विस्तार अब धरातल पर आने लगा है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम के व्यस्त इलाकों को जोड़ने के लिए 17.09 KM लंबा मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित है। यह कॉरिडोर सुभाष चौक, राजीव चौक, सोहना चौक और रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों को कवर करते हुए भोंडसी गांव तक जाएगा। इस परियोजना के लिए मैसर्स RITES को कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है, जिन्हें 4 दिसंबर 2025 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया था। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, परियोजना की प्रगति की जानकारी देते हुए बेदी ने बताया कि कंसल्टेंट ने 23 जनवरी 2026 को अपनी आरंभिक रिपोर्ट जमा कर दी है। इस रिपोर्ट में कार्य का दायरा, अध्ययन क्षेत्र, मौजूदा परिवहन प्रणाली, संरेखण विकल्प (Alignment Options) और प्रस्तावित कार्य कार्यक्रम का विस्तृत विवरण दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अब आगे की कार्यप्रणाली तय की जाएगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, सदन में चर्चा के दौरान मंत्री ने एक और उत्साहजनक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भविष्य में DPR और Techno-Economic Feasibility के परिणामों के आधार पर इस मेट्रो लाइन को भोंडसी से आगे सोहना तक बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो सोहना और गुरुग्राम के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस मेट्रो विस्तार से सोहना रोड और राजीव चौक के आसपास लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर न केवल कनेक्टिविटी सुधारेगा, बल्कि इन इलाकों के रियल एस्टेट और आर्थिक विकास को भी नई गति देगा।