ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में हरियाणा ग्रामीण बैंक निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका :- उपायुक्त सचिन गुप्ता
सचिन गुप्ता आज हरियाणा ग्रामीण बैंक के स्थानीय क्षेत्रीय कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन सुमंत कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिन गुप्ता ने ग्रामीण एवं वंचित वर्गों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में बैंक के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने वित्तीय समावेशन एवं जनसामान्य तक सेवाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
बैंक के चेयरमैन सुमंत कुमार ने बैंक की प्रमुख व्यावसायिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बैंक समाज के सबसे वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा घर-घर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में लोगों का नामांकन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर महाप्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।