{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा सरकार की 11 जिलों को बड़ी सौगात, जरूरतमंदों को आज दिए जाएंगे प्लॉट

 
Naya Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय सुविधा को देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत आज 13 अप्रैल को ड्रॉ के माध्यम से आवासीय प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तीसरे चरण में 11 जिलों की 55 ग्राम व महाग्राम पंचायतों को जोड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, योजना के तहत कुल 55 पंचायतों में प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, जिनमें 52 सामान्य ग्राम पंचायतें और तीन महाग्राम पंचायतें शामिल हैं। महाग्राम पंचायतों में लाभार्थियों को 50 वर्ग गज तथा सामान्य ग्राम पंचायतों में 100 वर्ग गज के प्लाट दिए जाएंगे। इस योजना में सामाजिक समावेश को प्राथमिकता देते हुए घुमंतू जाति, विधवा तथा अनुसूचित जाति के आवेदकों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। Haryana News

CM बोले

जानकारी के मुताबिक, प्लॉटों का आवंटन संबंधित उपायुक्त या मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) द्वारा निर्धारित स्थानों पर पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इस चरण में अंबाला, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, मेवात (नूंह), पलवल, रेवाड़ी, सिरसा और सोनीपत जिलों की पंचायतें शामिल हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 12 पंचायतें करनाल जिले में, जबकि सोनीपत में 11 पंचायतों को कवर किया गया है। CM सैनी ने कहा है कि सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी उद्देश्य के तहत यह योजना ग्रामीण गरीबों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सरकार का दावा है कि इस पहल से हरियाणा में “सबके घर का सपना” साकार करने की दिशा में ठोस प्रगति होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास का लाभ मिल सकेगा।