हरियाणा में 50 करोड़ से बनेगा रेलवे फ्लाईओवर, सरकार ने किया बड़ा ऐलान
मिली जानकारी के अनुसार, यह फ्लाईओवर दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर LC-91C के स्थान पर जुलाना से हांसी रोड पर बनाया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, BJP के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि CM ने गत वर्ष जुलाई में हुई जुलाना विकास रैली में इस परियोजना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि उस समय विपक्षी दल के स्थानीय नेता इस घोषणा को हवाहवाई बता रहे थे, लेकिन अब फंड जारी किए जाने की सहमति मिलने के बाद उनके निराधार आरोपों का जवाब मिल गया है। Haryana News
की जा रही थी मांग
मिली जानकारी के अनुसार, कैप्टन योगेश बैरागी ने आगे कहा कि यह फ्लाईओवर जुलाना क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने जोर दिया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से बहुत परेशान थे, लेकिन अब इस परियोजना से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुगम होगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, बैरागी ने CM के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को गति मिलने की बात कही। उन्होंने बताया कि CM पूरे हरियाणा की तरह जुलाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के पूरा होने से न केवल जुलाना बल्कि आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।