{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में कर्मचारियों को 30 लाख तक मुआवजा मंजूर, आदेश हुए जारी 

 
Naya Haryana : हरियाणा सरकार ने ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार होने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री ने ग्रुप ‘C’ और ‘D’ श्रेणी के कर्मचारियों तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए मुआवजा राशि को मंजूरी दी है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री हरियाणा कर्मचारी दुर्घटना सुरक्षा योजना (MMHKDSY) के तहत मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को ₹10 लाख की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹20 लाख की अतिरिक्त सहायता भी देने के निर्देश दिए गए हैं। यानी कुल मिलाकर आश्रितों को ₹30 लाख तक की आर्थिक मदद मिलेगी।

सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह राशि नियमों के अनुसार जल्द से जल्द मृतक कर्मचारियों के परिजनों के बैंक खातों में जमा करवाई जाए। इस फैसले को कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

यह कदम जोखिम भरे कार्यों में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके परिवारों को आर्थिक सहारा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।