हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब हजारों ग्रुप-D कर्मचारी बनेंगे क्लर्क
बड़ा फैसला
मिली जानकारी के अनुसार, CM का कहना है कि यह विधेयक चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप D) कर्मचारियों के लिए पदोन्नति प्रक्रिया को ज्यादा आसान, तेज और न्यायसंगत बनाएगा। साल 2018 में हरियाणा ग्रुप D कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम 2018 के जरिए ग्रुप D के लिए कामन कैडर व्यवस्था लागू की गई थी, जिससे फील्ड कैडर के ग्रुप D कर्मचारियों को प्रमोशन के समान मौके मिलने लगे। Haryana News
बढ़ाया कोटा
जानकारी के मुताबिक, पहले सीमित पदों की वजह से बहुत कम कर्मचारियों को ही प्रमोशन का चांस मिल पाता था। इसके साथ ही, सिर्फ अपने- अपने विभागों तक सीमित पदोन्नति के मौके होने की वजह से भी कर्मचारियों की प्रगति में बाधा आ रही थी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, विधेयक के अंतर्गत अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को क्लर्क पद पर पदोन्नत किया जाएगा व यह कोटा 20 % से बढ़ाकर 30 % कर दिया गया है, जिससे ज्यादा संख्या में कर्मचारी प्रमोट हो सकेंगे।