{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में नए कोर्स हुए शुरू, सरकार ने इन विषयों को किया बंद; शिक्षा विभाग का आदेश जारी 

 
Naya Haryana : हरियाणा में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आई है। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नए कोर्स और विषय शुरू करने, कई कोर्सों की सीटें बढ़ाने तथा कुछ विषयों को बंद करने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रदेशभर के कॉलेजों में साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और प्रोफेशनल कोर्सों का विस्तार किया गया है। वहीं जिन विषयों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही, उन्हें बंद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यदि किसी कोर्स में विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम रहती है तो संबंधित कॉलेज विश्वविद्यालय की अनुमति से उसे बंद कर सकेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि नए कोर्स शुरू करने से पहले संबंधित विश्वविद्यालय और AICTE जैसी सक्षम संस्थाओं से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा। Haryana News

सबसे ज्यादा फायदा

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने गुरुग्राम, हिसार, महेंद्रगढ़, रोहतक और करनाल के कॉलेजों में बड़ी संख्या में नए कोर्स मंजूर किए हैं। गुरुग्राम के सेक्टर-9 कॉलेज में MSC केमिस्ट्री और जूलॉजी, जबकि सेक्टर-14 महिला कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और MSC बॉटनी शुरू की जाएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार के GCW हिसार में MSC बॉटनी, BA हिंदी मेजर और BSC जूलॉजी जैसे कोर्स शुरू होंगे। वहीं महेंद्रगढ़ और नारनौल के कॉलेजों में MSC फिजिक्स, MA हिंदी, MA साइकोलॉजी और BSC मैथ जैसे नए विकल्प विद्यार्थियों को मिलेंगे।

फिजिकल एजुकेशन

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने कई कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन विषय शुरू करने की मंजूरी दी है। पंचकूला जिले के GCW मोरनी और GCW रायपुररानी में भी फिजिकल एजुकेशन शुरू होगा। इसके अलावा अंबाला, जींद, करनाल, कैथल, फतेहाबाद और झज्जर के कई कॉलेजों में भी यह विषय जोड़ा गया है। Haryana News

सीटें बढ़ीं

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। गुरुग्राम के GCW सेक्टर-9 में बीकॉम की 40 अतिरिक्त सीटें और M.COM की 10 अतिरिक्त सीटें मंजूर हुई हैं। जींद, कैथल और नूंह के कॉलेजों में BSC लाइफ साइंस और BA की सीटें बढ़ाई गई हैं। Haryana News

ये विषय बंद

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने कुछ विषयों को बंद करने का निर्णय भी लिया है। GCW करनाल में BA पंजाबी, जबकि GCW हिसार में संस्कृत कंपल्सरी और हिंदी इलेक्टिव विषय बंद किए जाएंगे।