हरियाणा के सिरसा जिले में निजी स्कूल बंद करने की तैयारी में विभाग, नोटिस जारी
जानकारी के मुताबिक, अब सवाल ये है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का नाम किस स्कूल में चल रहा है और यहां उनको पढ़ाया जा रहा है। एक तरह से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुनीता साई ने स्कूल को बंद करवाने के लिए एक समिति का गठन किया है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, नाथुसरी चौपटा क्षेत्र के गांव बकरियांवाली में 'SR इंटरनेशनल स्कूल' नाम से यह संस्थान चल रहा है। स्कूल संचालक को पिछले साल भी दो बार नोटिस जारी किए गए थे। शिक्षा विभाग को दोबारा बिना मान्यता स्कूल चलने की सूचना मिली, जिसके बाद DEO सतवीर सिंह और गुडियाखेड़ा खंड के क्लस्टर समन्वयक उमेद सिंह ढाका ने 13 अप्रैल को औचक निरीक्षण किया। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मान्यता के लिए आवेदन किया हुआ है। Haryana News
BEO के पत्र पर DEO ने लिया एक्शन
जानकारी के मुताबिक, BEO सतवीर सिंह ढिढारिया की ओर जारी पत्र के आधार पर, DEO साई ने स्कूल को बंद करवाने के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति गांव के सरपंच के सहयोग से स्कूल को बंद करवाने का कार्य करेगी। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का दाखिला केवल मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही करवाएं और दाखिला लेने से पहले स्कूल की मान्यता की जांच अवश्य कर लें। Haryana News
कोई दस्तावेज नहीं मिले
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में BEO सतवीर सिंह ढिढारिया का कहना है कि सूचना के आधार पर SR इंटरनेशनल स्कूल में दौरा किया था। स्कूल के पास मान्यता के कोई दस्तावेज नहीं मिले और पहली से 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। स्कूल को पहले भी दो बार नोटिस दिए जा चुके हैं। अब स्कूल बंद के लिए कमेटी बनाई जाएगी। Haryana News
संचालक बोले-
जानकारी के मुताबिक, मामले में SR इंटरनेशनल स्कूल से संचालक अभिषेक सिहाग का कहना है कि हमें क्लासें लगाने की परमिशन मिली हुई है। करीब दो सालों से स्कूल चल रहा है और करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं। एफिलिएशन के लिए फाइल लगाई हुई है। इसके लिए टीम एक बार दौरा भी कर चुकी है, उसमें वॉशरूम को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसे ठीक करवा दिया है। जल्द ही एक-दो दिन में दूसरा दौरा होना है। इसके बाद एफिलिएशन मिलने की उम्मीद है।