हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी अपडेट, सरकार ने लिया ये फैसला
Naya Haryana, Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हरियाणा में महिलाओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि सोमवार यानि कल हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था जिसमें CM सैनी ने महिलाओं के हित में एक और बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया है। जानकारी के मुताबिक, यह राहत भरा फैसला दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठा रही महिलाओं से जुड़ा हुआ है। Lado Laxmi Yojana
नई अपडेट
मिली जानकारी के अनुसार, नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यदि सरकार जनगणना और परिसीमन का इंतजार करती तो 2029 में महिलाओं को 33% का आरक्षण नहीं मिलता। महिलाओं को समय पर लाभ देने के लिए ही इस विधेयक को लोकसभा में पेश किया गया था लेकिन यह पास नहीं हो पाया।विपक्ष की राजनीति का दोहरा चरित्र देश के सामने उजागर हुआ। विपक्ष ने परिसीमन के नाम पर झूठ और भ्रम फैलाया और कहा कि इससे कुछ राज्यों को नुकसान होगा। Lado Laxmi Yojana
जानकारी के मुताबिक, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 6 किस्तें महिलाओं के बैंक खातों में जमा हो चुकी है। Lado Laxmi Yojana इस योजना पर बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के किसी भी लाभार्थी परिवार का बीपीएल राशन कार्ड रद्द नहीं किया जाएगा। विपक्ष इसको लेकर बेवजह का भ्रम फैला रहा है। हमारी सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है।