{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा के किसान के लिए खुशखबरी! सरकार ने गेहूं खरीद के लिए बढ़ाया MSP

 
Haryana : हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए नया न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय किया है। ऐसे में किसानों को पिछले साल से इस बार 160 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे।

रबी-2026 सीजन में गेहूं के लिए सरकार ने MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। पिछली बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी था। गेहूं खरीद की तैयारियों व लक्ष्य आदि मामलों को लेकर शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर की उपस्थिति में बैठक होगी। आगामी निर्णय इसी में लिए जाएंगे।