{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये खास सुविधा 

 
Haryana: हरियाणा में कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। हरियाणा के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारजनों को अब पंजाब के चार प्रमुख अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पंजाब के चार प्रतिष्ठित अस्पतालों को इलाज के लिए सूचीबद्ध (एम्पैनल) किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुल्लांपुर, पंजाब (यह टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है ), होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, संगरूर, पंजाब ( यह भी टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है ), रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर, Sector 70 मोहाली तथा पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंस, फेज 3 B-1, सेक्टर 60 मोहाली शामिल हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का उन्नत इलाज उपलब्ध है। Haryana News

मंत्री बोलीं-

मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह निर्णय राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेष अस्पतालों की आवश्यकता होती है और इन अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने से मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा। Haryana News

देखें पूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति, आपदा, महामारी या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या होने की स्थिति में ये सूचीबद्ध अस्पताल एंबुलेंस, ICU/CCU, बर्न यूनिट, वार्ड, बेड तथा मोर्चरी जैसी सुविधाएं भी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध करवाएंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यह निर्देश पत्र जारी होने की तिथि से प्रभावी हो गए हैं। विस्तृत जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है।