Haryana: हरियाणा के 5 जिलों में घर-दुकान खरीदने का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन
मिली जानकारी के अनुसार, HSVP के प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्राधिकरण द्वारा सभी जोन की आवासीय व व्यावसायिक साईट्स ( प्रेफरेंशियल), नर्सिंग होम साईट्स, क्लिनिक साईट्स व सभी स्कूल साईट्स के लिए 18 मार्च को नीलामी की जाएगी । इसी प्रकार, गुरुग्राम और रोहतक ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) के लिए 19 मार्च को नीलामी की जाएगी । जिला फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला ज़ोन के आवासीय व व्यावसायिक साईट्स (सामान्य) हेतु 20 मार्च, 2026 को नीलामी की जाएगी ।
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि सभी जोन की प्रमुख स्थलों (मेजर साईट्स ) जैसे कि व्यावसायिक, होटल, अस्पताल, संस्थागत तथा बहु-मंजिला इमारत स्थलों के लिए E-नीलामी 21 मार्च, 2026 को की जाएगी । प्रवक्ता ने बताया कि E-नीलामी नीति 19 सितम्बर, 2025 की धारा संख्या-4 में संशोधन के अनुसार, मेजर साईट्स के लिए अब सिर्फ न्यूनतम तीन ईएमडी अनिवार्य होंगी, जिसकी नीलामी 21 मार्च, 2026 की जाएगी ।
मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने बताया कि E-नीलामी सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी । स्थलों की पूरी जानकारी और E-नीलामी की नियम और शर्तें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जानकारी के मुताबिक, आने वाली E-नीलामी की अधिक जानकारी प्राधिकरण की वैबसाइट https://hsvphry.org.in तथा हेल्पलाइन नंबर 1800-180-3030 पर प्राप्त की जा सकती है।