Haryana: हरियाणा में घर खरीदने का सुनहरा मौका, इन 5 जिलों में मिलेंगे बिल्कुल सस्ते फ्लैट
जानकारी के मुताबिक, योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लोगों को सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है। इसके लिए पात्र आवेदक अब 10 हजार रुपये जमा करवाकर अपनी बुकिंग करवा सकते हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के अलावा गुरूग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक में भी बुकिंग 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत बनाए गए फ्लैट आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इन फ्लैटों की बुकिंग ऑनलाइन और निर्धारित केंद्रों के माध्यम से की जा सकती है। पात्र आवेदकों को सरकार की ओर से सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा, जिससे उन्हें कम लागत में अपना पक्का मकान मिल सकेगा। Haryana News
उठाएं लाभ : DC
जानकारी के मुताबिक, DC ने बताया कि 29 जनवरी से CM शहरी आवास योजना के फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। Physical वैरिफिकेशन में पात्र पाए गए आवेदकों की सूची हाउसिंग फॉर आल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो 10 हजार रुपए जमा करवाकर अपना फ्लैट बुक कर सकते हैं। डीसी ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते योजना का लाभ उठाएं और किसी भी प्रकार के दलालों से बचें। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, अब योजना के तहत फ्लैटों की बुकिंग शुरू होने से रेवाड़ी के शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह योजना उनके अपने घर के सपने को साकार करने में मददगार साबित होगी।