हरियाणा के बदमाश का चंडीगढ़ में एनकाउंटर, ऑपरेशन सेल ने कई राउंड फायरिंग के बाद पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, बदमाश की पहचान मुकेश गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना का रहने वाला है। उसके पैर में गोली लगी है। उसे घायल अवस्था में सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Haryana News
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को गोलियों के 5 खोल भी बरामद हुए हैं।
सेक्टर-25 ग्राउंड के पास घेरा
जानकारी के मुताबिक, आरोपी बदमाश चंडीगढ़ में अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे सेक्टर-25 में रैली ग्राउंड के पास घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की तरफ से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से 3 राउंड बदमाश ने और 2 राउंड पुलिस ने फायरिंग की। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। इस दौरान पुलिस ने हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी हरियाणा का बदमाश है। वह चंडीगढ़ पुलिस का भी वाटेंड था।