Haryana: हरियाणा में पूर्व मंत्री संपत सिंह हुए इनेलो में शामिल, 16 साल बाद की घर वापसी
संपत सिंह ने राजनीतिक करियर की शुरुआत इनेलो से की थी, लेकिन 2009 में उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस जॉइन की थी। अब 3 नवंबर, 2025 को उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के समय संपत सिंह ने कहा था कि अब मैं “चैन की नींद” सो सकूंगा।
संपत सिंह के बेटे गौरव सिंह ने भी कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की और सोशल मीडिया पर लिखा, "थारी कांग्रेस, थानै मुबारक।"
कांग्रेस की ओर से उन्हें मनाने के प्रयास भी किए गए। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संपत सिंह को फोन किया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अब उनका मन तय हो चुका है।
संपत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत इनेलो से की थी और कुछ भावनात्मक कारणों से ही पार्टी छोड़ी थी। अब वह अपने पुराने राजनीतिक घर में वापस लौट आए हैं।