{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा में खाद्य आपूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, डिपो होल्डर से मांगी थी घूस 

 
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ दी कार्रवाई की गई है। स्टेट विजिलेंस की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक इंस्पेक्टर को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी जिले के कुंजपुरा सेंटर पर तैनात था और उसने एक डिपो होल्डर से काम के बदले 15 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने प्लान बनाकर छापा मारा और आरोपी को पैसे लेते हुए पकड़ लिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मनोज ने डिपो होल्डर से उसके कार्य से जुड़े मामले को निपटाने के एवज में 15 हजार रुपए की घूस मांगी थी। डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस को दी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। मनोज मधुबन का रहने वाला बताया जा रहा है और अभी कुंजपुरा सेंटर पर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह रिटायर्ड फौजी है। Haryana News

पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने पूरी तैयारी के साथ कुंजपुरा सेंटर पर दबिश दी और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। टीम ने मौके से कैश भी बरामद किया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।