{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी इस रूट पर फ्लाइट, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा 

 
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से नागरिक उड्डयन विभाग ने अब दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, विभाग अब दूसरे चरण में हिसार से सूरत-अहमदाबाद की हवाई सेवाएं शुरू करने वाला है। हरियाणा का नागरिक उड्डयन विभाग जल्द विमानन कंपनी से करार करेगा। इन शहरों की फ्लाइट शुरू होने से कारोबारियों को काफी फायदा पहुंचेगा।

जानकारी के मुताबिक, विमानन विभाग की प्रमुख सचिव अमनीत पी. कुमार ने बताया, दूसरे चरण में हिसार से सूरत व अहमदाबाद के लिए विमानन सेवाएं शुरू की जानी हैं। इस साल के मध्य तक दोनों शहरों के लिए फ्लाइट में शुरू कर दी जाएंगी। विमानन कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार से जम्मू के लिए विमान सेवा शुरू की जानी है। मगर अभी तक एलायंस कंपनी को जम्मू के लिए विमान नहीं मिल पाया है। जानकारी के मुताबिक, उड्डयन विभाग ने कंपनी को जल्द से जल्द विमान की व्यवस्था करने को कहा है। विभाग का कहना है कि उसकी तरफ से तैयारियां पूरी हैं। विमान का इंतजाम होते ही हिसार से जम्मू के लिए सेवाएं शुरू हो जाएंगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी सूरत व अहमदाबाद में कपड़े का कारोबार करते हैं। उनका अक्सर सूरत से हरियाणा आना जाना लगा रहता है। कुछ कारोबारियों ने सरकार से सूरत के लिए भी विमान सेवा शुरू करने की मांग की थी।