Haryana: हरियाणा में पहल न्यूट्रिशन शोरूम पर फायरिंग, बाइक पर युवकों ने चलाई गोलियां
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियां लगने से शोरूम का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, दो महीने पहले पहल न्यूट्रिशन के मालिक वीरेंद्र पहल से कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। Haryana News
गोली मारने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, बहालगढ़ में स्थित पहल न्यूट्रीशन शोरूम पर तीन युवक बाइक पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार, दो युवक दुकान के बाहर खड़े हो गए, जबकि एक युवक अंदर घुस गया। अंदर जाकर उसने रिसेप्शन पर बैठे रितेश गर्ग को गोली मारने की बात कही। रितेश गर्ग तुरंत कुर्सी से उठकर पीछे की ओर भाग गया, जिससे उनकी जान बच गई। Haryana News
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं पुलिस ने शोरूम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।