Haryana: हरियाणा में पेस्टीसाइड कंपनी के MD-डायरेक्टर समेत 12 पर FIR, जाने वजह ?
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद अब सिटी थाना में आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 409, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज किया गया है। इन लोगों पर आरोप है कि रतिया के डीलर की फर्जी Email ID तैयार की गई और उसका अवैध रूप से उपयोग किया गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने फर्जी बिल जारी किए और उसका माल उसे न भेजकर उसकी फर्म के नाम पर फर्जी बिल बनाकर अन्य दुकानदारों को बेच दिया। इन बिलों पर फर्जी मोहरें (स्टाम्प) लगाई गई और फर्जी हस्ताक्षर किए गए। आरोप है कि सभी लोगों ने साठ-गांठ और पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत उसके साथ धोखाधड़ी की है। Haryana News
दर्ज हुआ केस
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों एमडी पवन कुमार, डायरेक्टर व चेयरपर्सन लक्ष्मी राज, NSM वीएन राजू, वीपी कानन उपाध्याय, AGM रघुचिंद्र उर्फ रघु, सुशील शर्मा, डॉ.गजेंद्र सिंह, डॉ. योगेश प्रताप सिंह, डिपो इंचार्ज सुखविंद्र सिंह, TM मनोज कुमार, किरन कैन्डे, जोनल मैनेजर कपिल बालयान पर केस दर्ज किया है। डीलर इनकी मार्फत पेस्टीसाइड खरीदता और रिटेल में आगे बेचता था।