{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के इन जिलों में पेट्रोल-डीजल पर मारामारी, नहीं आ रही सप्लाई; सिर्फ इमरजेंसी कोटा बचा

 
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी सामने आ रही है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर घरेलू गैस (LPG) के बाद अब पेट्रोल-डीजल पर भी पड़ने लगा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार और फतेहाबाद के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल को लेकर समस्याएं शुरू हो गई है। फतेहाबाद में दोपहर को पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार दिखाई दी। Haryana News

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि यदि रात तक डिपो से सप्लाई नहीं आई तो उनके पास पेट्रोल और डीजल की दिक्कत शुरू हो जाएगी। संचालकों का यह भी आरोप है कि कंपनी के अधिकारी उनके फोन भी नहीं उठा रहे हैं, जिससे उन्हें सप्लाई संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। Haryana News

उधर, नायरा पेट्रोलियम ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया है। नायरा के पंप पर अब पेट्रोल ₹100.06 और डीजल ₹90.64 प्रति लीटर मिल रहा है। पहले पेट्रोल के रेट 95.06 रुपए और डीजल के 87.64 रुपए थे। हरियाणा पेट्रोलियम एसोसिएशन के प्रदेश अध्य्क्ष संजीव चौधरी का कहना है कि कल के बाद हालातों में उतार चढ़ाव नजर आएगा।

संचालक बोले-

फतेहाबाद में BPCL के पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल की सप्लाई मिलनी बंद हो गई है। पंप संचालक ललित मेहता ने बताया कि कंपनी की तरफ से हमें सप्लाई नहीं मिली। इसलिए अब ग्राहकों को भी पेट्रोल डीजल देना बंद कर दिया है। सिर्फ इमरजेंसी कोटा रखा है। Haryana News

फतेहाबाद पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह ने बताया कि जिले में BPCL और HPCL के पंपों पर पर्याप्त सप्लाई नहीं आ रही है। दो तीन दिन तक गाड़ियां नहीं आ रही। इस कारण समस्या बढ़ी है। हालांकि, इंडियल ऑयल के पंपों पर अभी कोई दिक्कत नहीं है।

सप्लाई का इंतजार

हरियाणा के सभी 23 जिलों में 3000 के करीब पेट्रोल पंप हैं। हरियाणा पेट्रोल पंप एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक शमशेर गोगी ने बताया कि आगे से पंपों पर सप्लाई नहीं आने के कारण ये दिक्कत हो रही है।