Haryana: हरियाणा में BJP नेता पर जानलेवा हमला, आंख में मारा कांच का गिलास
मिली जानकारी के अनुसार, हमले में सुरेंद्र गर्ग की आंख में गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर दिल्ली रेफर कर दिया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सुपरवाइजर के मिस बिहेव करने और काम में कमी की शिकायतों के चलते उसका ड्यूटी एरिया बदला गया था। इसको लेकर वो गुस्से में था और उसने ऑफिस में आकर हमला कर दिया। Haryana News
दफ्तर में हमला
मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र गर्ग अपने ऑफिस में मौजूद थे, तभी वार्ड का सफाई सुपरवाइजर अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचा। सुपरवाइजर का ड्यूटी एरिया बदलने की बात को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने सुरेंद्र गर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उनके चेहरे पर कांच का गिलास दे मारा, जो सीधे उनकी आंख में लगा। Haryana News
पुलिस जांच जारी
जानकारी के मुताबिक, एक पार्षद प्रतिनिधि और वरिष्ठ BJP नेता पर नगर निगम के ही कर्मचारी द्वारा हमले की घटना से निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमलावर सुपरवाइजर और उसका परिवार फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।