{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बाल-बाल बची पुलिसकर्मी की जान 

 
BIG BREAKING

रोहतक पुलिस और बदमाश एक बार फिर आमने सामने।
प्रदीप डागर के शूटर दीपक लाठर और पुलिस के बीच क्रॉस फायरिंग।

मुठभेड़ में दीपक लाठर को लगी गोलियां, पीजीआई दाखिल करवाया।
देर रात को गांव गांधरा और अटायल के बीच हुई है मुठभेड़।

CIA - II को मिली थी शूटर के बारे में टिप, इसी आधार पर टीमें हुई थी सक्रिय।
पुलिस को देखकर भागने के चक्कर में बाइक फिसलकर गिरी।

आत्मसमर्पण की बजाय पुलिस पार्टी पर झोंके फायर,  बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिस कर्मचारी की जान।
एक गोली पुलिस की गाड़ी को भी चीरते हुए निकली, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल।

CIA - II इंचार्ज सतीश कादियान की टीम को बैक टू बैक एक और कामयाबी।
चंद रोज पहले भी प्रदीप डागर और सोमबीर मदीना को भी मुठभेड़ के बाद काबू किया था।

कुछ दिन पहले हुए प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान का मर्डर किया था इन्हीं बदमाशों ने।
बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सत्यवान का शव देने से भी किया था इन्कार।

बाद में पुलिस ने जवाहर लाल नेहरू नहर से बरामद किया था सत्यवान का शव।