{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 मार्च को होगी वोटिंग

 
Haryana : हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 5 मार्च तक नामांकन दाखिल करना होगा। भाजपा के 2 राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल तक है। अभी ये दोनों सीटें भाजपा के पास हैं।

भारत के चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों को भरने के लिए काउंसिल ऑफ़ स्टेट्स (राज्य सभा) के हर दो साल में होने वाले चुनावों की घोषणा की है।