{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में EASI ने किया सुसाइड, सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली 

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में रोहतक के कलानौर थाना में सरकारी पिस्टल से ERV पर तैनात EASI कुलदीप ने खुद को गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक, कलानौर थाना पुलिस तुरंत उसे लेकर PGI के ट्रोमा सेंटर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, EASI कुलदीप झज्जर के जिले डीघल का रहने वाला है, जो हॉल में कमला नगर झज्जर चुंगी पर रहता था। कुलदीप की ड्यूटी कलानौर थाने में ERV 594 पर थी। कुलदीप थाने में था और खाना खाने के लिए नीचे आया था। जानकारी के मुताबिक, नीचे आकर कुलदीप ने एक तरफ जाकर खुद को गोली मार ली।

अभी इस मामले ने पूरी जानकारी नहीं मिली है आखिर EASI ने खुद को गोली मारने जैसा कदम क्यों उठाया है, अभी मामले की जांच चल रही है।