{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के रोहतक में मिली सिर कटी लाश; आंख गायब, कमर पर कट के निशान

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रोहतक में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। खेतों में धड़ और सिर अलग-अलग पड़े मिले। जानकारी के मुताबिक, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमर के आधे हिस्से में गहरे कट मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गर्दन से ऊपर का हिस्सा बुरी हालत में मिला है। सिर से बाल उखाड़कर खाल भी खींची गई है। उसकी आंख भी गायब मिली है। पूरा फेस पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। आशंका है कि तेजधार हथियार से युवक की गर्दन काटी गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हाथ-पैरों पर भी चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि युवक 26 मार्च की शाम पड़ोस में ही एक शादी में गया था, जिसके बाद से लापता था।

लापता हुआ युवक

मिली जानकारी के अनुसार, महम ब्लॉक के फरमाणा गांव का रहने वाला मोहित (20) 2 दिन पहले लापता हुआ था। परिजनों का कहना है कि मोहित पड़ोस में ही एक शादी में गया था, लेकिन शाम तक भी घर नहीं लौटा। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस में इसकी शिकायत दी। Haryana News

देखें पूरा क्राइम सीन…

जानकारी के मुताबिक, महम ब्लॉक के फरमाणा गांव में सुबह करीब 8 बजे गेंहू के खेत में मोहित का शव मिला। सुबह जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो उसका शव दिखाई दिया। क्राइम सीन देखकर आशंका जताई जा रही है कि यहां आरोपी यहां काफी देर तक रुके।

मिली जानकारी के अनुसार, शव जहां मिला, उसके आसपास कई फीट तक गेहूं की बाली भी टूटी हुई थी। कुछ दूर तक तो फसल बिछी हुई थी। शव भी खेत के बीच में मिला। हालांकि आसपास से अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। उसके धड़ के पास ही कटा हुआ सिर पड़ा था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, शव इतनी विभत्स स्थिति में था कि उसकी कमर पर भी कट के गहरे निशान मिले हैं। जबड़ा भी टूटा मिला है, उसके 2 दांत भी टूटे मिले। आंख भी चेहरे से बाहर निकली है। फोरेंसिक टीम का कहना है कि चेहरे पर भी गहरे घाव मिले हैं।

शादी में गया था

मिली जानकारी के अनुसार, मोहित के पिता वकील ने बताया कि उसके 5 बच्चे हैं। जिसमे 3 लड़की और 2 लड़के हैं। अपने साथियों के साथ वह पड़ोस की शादी में गया था। ग्रामीणों ने बताया कि मोहित मजदूरी करता था। उसका कभी किसी से कोई झगड़ा भी नहीं हुआ। गांव के युवकों के साथ ही उसकी दोस्ती थी। Haryana News

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, महम थाना पुलिस ने बताया कि खेत में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू दी है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, FSL टीम मौके पर पहुंचकर आसपास से सैंपल कलेक्ट किए। टीम ने आसपास खेतों और पास में ब्लड सैंपल भी लिया है।