{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में आयकर विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े, ड्राइवर घायल

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के अंबाला में आज आयकर विभाग की टीम अधिकारी कविता बतरा के नेतृत्व में पूरी टीम साहा स्थित न्यूट्रीवेल लेबोरेटरीज एब्सोल्यूट न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड में सर्वे के लिए पहुंची थी। इसी बीच साहा स्थित स्थित एक न्यूट्रिशन फैक्ट्री में सर्वे करने आई इस आयकर विभाग की टीम हमला फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, इसी बीच आरोप है कि कर्मचारियों ने टीम की गाड़ियों पर पथराव किया और ड्राइवर के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana News

मची अफरातफरी

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1:40 बजे फैक्ट्री के डायरेक्टर राहुल डावर भी मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक फैक्ट्री के नीचे आग लगने की सूचना फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर आयकर टीम फैक्ट्री से बाहर निकलकर सड़क के दूसरी ओर खड़ी हो गई और दमकल विभाग का इंतजार करने लगी। Haryana News

45 मिनट बाद हमला

मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान करीब 45 मिनट बाद फैक्ट्री के कुछ कर्मचारियों ने, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, अचानक आयकर टीम को घेर लिया। जब टीम के सदस्य अपनी सुरक्षा के लिए गाड़ियों में बैठने लगे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की और पथराव शुरू कर दिया। Haryana News

शीशे टूटे, कपड़े फाड़े

जानकारी के मुताबिक, हमले के दौरान टीम की अर्टिगा कार पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। इस घटना में ड्राइवर जगदीप घायल हो गया। उपद्रवियों ने एक अन्य हुंडई वर्ना कार के हैंडल भी तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए। Haryana News

दस्तावेज छूटे

मिली जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान हालात इतने बिगड़ गए कि आयकर टीम को अपनी जान बचाकर वहां से निकलना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्ट्री परिसर में ही छूट गए। जानकारी के मुताबिक, मौके पर मौजूद ASI तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।