Haryana: हरियाणा में कार्यों में अनियमितता के चलते CTM सस्पेंड, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश
मिली जानकारी के अनुसार, उनको सस्पेंड करने का कारण इन आदेशों में नहीं बताया गया कि क्या है, लेकिन बताया जा रहा है कि मंडी प्रबंधन के दौरान कार्यों में अनियमितता के चलते यह कार्रवाई की गई है। Haryana News
मेल पर प्राप्त हुई सूचना
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से उनको सूचित भी किया गया है। जब इस मामले को लेकर CTM गुरविंद्र सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि सस्पेंशन से संबंधित सूचना उन्हें मेल के माध्यम से प्राप्त हुई है, उस समय वे कार्यालय से चले गए थे।
पता कर रहे
मिली जानकारी के अनुसार, अगले दिन स्टाफ के कर्मचारियों ने उनको सूचना दी, कि मेल पर उनके सस्पेंड होने के आदेश आए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक उनको स्वयं ये पता नहीं है कि उन्हें किस कारण सस्पेंड किया गया है। वे स्वयं इसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में केवल सस्पेंशन के आदेश ही उन्हें प्राप्त हुए हैं। अब इन आदेशों का पालन करते हुए जो भी आगामी कार्यवाही होगी, उनकी ओर से की जाएगी। कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
परीक्षा उत्तीर्ण की
मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि महेंद्रगढ़ के कनीना के बाघोत निवासी गुरविंदर सिंह ने पहले ही प्रयास में करीब तीन साल पहले HCS की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उन्होंने RPS स्कूल महेंद्रगढ़ से 12वीं पास की। जहां पर वे स्कूल स्तर पर टॉपर रहे। उसके बाद कुरूक्षेत्र से मैकेनिकल से NIT की। Haryana News
दो साल से कैथल में CTM
जानकारी के मुताबिक, NIT के बाद UPSC की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि गुरविंदर दो बार UPSC की लिखित परीक्षा भी पास कर चुके है। वहीं उन्होंने पहले की प्रयास में हरियाणा HCS की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। इस समय वे कैथल में CTM के पद पर थे। करीब दो साल से यहीं पर CTM हैं, जिन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है।