Haryana Crime News: हरियाणा में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर अस्पताल लेकर पहुंचा बॉयफ्रेंड और फिर...
Jun 14, 2025, 12:24 IST
Haryana Crime News: हरियाणा के करनाल में अपनी प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात को करनाल से ही अरेस्ट किया है। हत्यारे प्रेमी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि उसकी प्रेमिका के साथ उसका पिछले 2 से 3 महीने से झगड़ा चल रहा था और वह अपने घर वापस करने जिद्द कर रही थी। वह अपनी प्रेमिका की वजह से कही फंस न जाए, इसलिए उसने अपनी प्रेमिका के गले की गला घोंटकर हत्या कर दी।