{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, इन परिवारों को मिलेगी सरकारी नौकरी

 
Naya Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 35.55 लाख लाभार्थियों को ₹1144.55 करोड़ की लाभ राशि वितरित की। 

जानकारी के मुताबिक, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9.68 लाख लाभार्थियों को ₹203.28 करोड़ वितरित किए गए। वहीं दयालु योजना के तहत 7875 लाभार्थियों को ₹298.07 करोड़ की राशि दी गई। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर उपलब्धता योजना के तहत 645 किसानों को ₹19.35 करोड़ जारी किए गए। 

जानकारी के मुताबिक, CM सैनी ने कहा, फरीदाबाद में HKRN के तहत कार्यरत दो फायरकर्मियों की डयूटी के दौरान हुए दुखद हादसे में मृत्यु पर सरकार ने तुरंत राहत के रूप में प्रति परिवार 30 लाख रुपए की राशि जारी करने का निर्णय लिया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के माध्यम से 10 लाख रुपए प्रति परिवार तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपए प्रति परिवार जारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त उनके परिवार के किसी एक आश्रित को HKRN के तहत नौकरी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त इंश्योरेंस के रूप में भी वित्तीय सहायता पीड़ित परिवारों को दिलवाने के लिए सरकार प्रयासरत है।