{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के CM सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को की लाभ राशि वितरित, देखें पूरी लिस्ट 

 
Naya Haryana : चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन

आज लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त की जारी- मुख्यमंत्री

इस योजना के तहत 9 लाख 76 हजार लाभार्थी बहनों के खाते में 205 करोड रुपए जारी हुआ

18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 1146 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों के खातों में डाली- मुख्यमंत्री

अनुसूचित जाति बीसी और एससी समाज के बच्चों की छात्रवृत्ति को केंद्र के राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के साथ जोड़ा

64 हजार 923 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 100 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि का किया भुगतान

दयालु योजना के तहत 5677 परिवारों को 215 करोड 29 लाख रुपए की राशि खाते में भेजी गई

11 लाख 23 हजार बहनों के खाते में  गैस सिलेंडर की सब्सिडी के 38 करोड़ 54 लाख रुपए की राशि भेजी गई

खरीफ 2025 फसल नुकसान के 370 करोड 52 लाख रुपए की मुआवज़ा राशि की वितरित- मुख्यमंत्री

यह राशि 150,583 किसानों के खातों में डाली गई

पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल खराबे का 9 हजार 888 करोड रुपए के बीमा क्लेम दिए

भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी के 5296 किसानों को 38 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि की वितरित

आज जारी की गई राशि को मिलाकर 196 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि की जा चुकी है वितरित

चालू रबी सीजन की MSP पर खरीदी गई फसलों के J-Form किसानों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे भेजने के लिए एप की शुरुआत की

अब किसानों को अपना J-Form लेने के लिए आढ़तियों के पास भी नहीं जाना होगा

ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी की शुरुआत

इस सिस्टम से समय की बचत के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश- मुख्यमंत्री

अब तक 82 लाख 55 हजार मीट्रिक टन गेहूं की हो चुकी है खरीद- मुख्यमंत्री

किसानों को अब तक 16 हजार 481 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका- मुख्यमंत्री