{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा की इस तहसील में CM फ्लाइंग की रेड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप; जांच जारी  

 टीम ने तहसीलदार कार्यालय, रजिस्ट्री शाखा और अन्य विभागों के रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की।
 
Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बड़ी खबर आई है। यहां पिहोवा तहसील में आज सुबह CM फ्लाइंग ने रेड मारी, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने तहसीलदार कार्यालय, रजिस्ट्री शाखा और अन्य विभागों के रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की। यह कार्रवाई किसी शिकायत के आधार पर की गई है या नियमित निरीक्षण का हिस्सा है। इसकी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है

अधिकारियों मिले अनुपस्थिति 

जानकारी के अनुसार तहसीलदार पूनम, जिनका हाल ही में शाहाबाद से तबादला हुआ है। अभी तक कार्यालय में जॉइन नहीं किया है। इसके अलावा, नायब तहसीलदार भी किसी कार्य के कारण कार्यालय में मौजूद नहीं थे।

जांच जारी 

सीएम फ्लाइंग की टीम ने हाजिरी रजिस्टर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच प्रक्रिया शाम तक जारी रहने की संभावना है।