{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा के इस जिले में फोर लेन होगा ROB, CM नायब सिंह सैनी ने रखी आधारशिला

 

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बल्लभगढ़ में सोहना रेलवे फ्लाई ओवरब्रिज (ROB) को चार लाइन का बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की आधारशिला सीएम नायब सिंह सैनी ने रख दी है। इसके निमार्ण पर करीब 71 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक, सीएम सैनी ने 14 अगस्त को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित HSVP ग्राउंड में शिरकत की थी। इस दौरान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में CM नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।

सीएम सैनी ने रखी आधारशिला 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान बल्लभगढ़ से सोहना जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का बनाने के लिए आधारशिला रखी। जिसके बाद अब अगले 15 दिनों में इसका निमार्ण शुरू होने की संभावना है।  इसका निर्माण हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल निर्माण निगम की ओर से किया जाएगा। इसके निर्माण पर 71 करोड़ रुपए की लागत आएगी। 


मनोहर लाल ने किया था ऐलान

बता दें कि सोहना में ROB को चार लेन बनाने का  ऐलान 2018 में तत्कालीन CM मनोहर लाल ने किया था। जिस समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी आधारशिला रखी। उस समय मनोहर लाल भी साथ थे।