{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana: हरियाणा में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, जानें नया टाइम टेबल 

 
Haryana News: हरियाणा में मौसम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए डबल शिफ्ट में संचालित सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। खासतौर पर दूसरी पाली के स्कूल अब पांच मिनट पहले शुरू होंगे और एक घंटा पहले छुट्टी कर दी जाएगी। यह नया शेड्यूल बुधवार से लागू कर दिया गया है। वहीं, पहली पाली और एकल शिफ्ट (सिंगल शिफ्ट) वाले स्कूलों के समय में बदलाव नवंबर के मध्य यानी 15 नवंबर से किया जाएगा।

नए आदेश के अनुसार, अब दोपहर बाद लगने वाली शिफ्ट 12:40 बजे शुरू होगी और छुट्टी शाम 5:15 बजे कर दी जाएगी। पहले यह शिफ्ट 12:45 से 6:15 बजे तक चलती थी। यह बदलाव दिन जल्दी ढलने और ठंड बढ़ने की संभावना के चलते किया गया है ताकि बच्चों को सुरक्षित समय पर घर भेजा जा सके।

15 नवंबर से एकल पाली में चलने वाले स्कूलों का समय भी बदलेगा। इन स्कूलों की पढ़ाई सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। फिलहाल यह स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित हो रहे हैं।

डबल शिफ्ट स्कूलों की पहली पाली अब 15 नवंबर से सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। अभी तक यह शिफ्ट सुबह 7 बजे से 12:30 बजे तक होती थी।