Haryana: हरियाणा में PSI के खिलाफ चालान पेश, रिश्वत मामले में किया था गिरफ्तार
अभियोग के अनुसार, शिकायतकर्ता के विरुद्ध अभियोग संख्या 172 दिनांक 08.09.2025, धारा 318(4) बी.एन.एस., थाना धौज, जिला फरीदाबाद में दर्ज था, जिसकी तफतीश पी/एस.आई. सुमित कुमार द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि आरोपी तफतीशी अधिकारी ने उक्त मामले का चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के एवज में शिकायतकर्ता से 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार रुपये) रिश्वत की मांग की।
शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी पी/एस.आई. सुमित कुमार को शिकायतकर्ता से 1,50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला द्वारा आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 28 दिनांक 05.12.2025, धारा 7, 7ए, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट एवं धारा 308(2) बी.एन.एस. के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया था।