Haryana Challan: चालान कटवाने में तोड़े सारे रिकार्ड, 20 हजार की बाइक के 2.20 लाख रुपए का चालान
इस दौरान वाहन चालकों को यह भी बताया जाता है कि उनके कितने चालान लंबित हैं जिनकी अवधि 90 दिनों से अधिक हो चुकी है। इन लंबित चालानों की बकाया राशि का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों को कुछ समय के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा डिटेन किया जाता है।
वाहनों की चैकिंग के दौरान यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा सभी वाहन चालकों को सचेत भी किया जाता है कि अपने लंबित चलानो का तुरन्त भुगतान करें, अन्यथा अत्यधिक चालान लंबित होने पर उन वाहनों को इंपाउंड किया जाएगा।
आज दिनांक 07.04.2026 को यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा विशेष चालान अभियान चलाकर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी जिसमें जोनल अधिकारी अग्रसेन चौक उप निरीक्षक सुदेश अपने साथ मौजूद अन्य यातायात पुलिस कर्मचारियो की सहायता से एक मोटरसाईकल को चैकिंग के दौरान रुकवाया।
जो चैकिंग के दौरान इस मोटरसाईकल पर 111 बार MV Act 1988 की विभिन्न धाराओ के तहत चालान होने लंबित पाए गए। जिनमें मुख्यत: बिना नंबर प्लेट, बिना हेल्मेट, पिलियन राइडर बिना हेल्मेट, रांग साईड ड्राईविंग आदि के चालान शामिल है। जिनकी कुल जुर्माना राशि 2,20,000 रु बकाया पाई गई।
जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम ने गाडी पर MV एक्ट 1988 के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई। इस गाडी पर 90 दिनो से अधिक चालान लंबित होने औऱ बकाया चालानो की जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर इसको इंपाउड करके निर्धारित राजीव चौक पार्किंग में खडा कराया गया।
यातायात पुलिस गुरुग्राम आप सभी वाहन चालको से अपिल करती है कि आप सभी यातायात नियमो का पालन करे और अपने वाहनो पर HSRP नंबर प्लेट लगवाना सुनिश्चित करें। बगैर HSRP नंबर प्लेट के वाहन न चलाए, जिससे पुलिस को शरारती/अपराधिक/असामाजिक तत्व को पकडने में सहायता मिलेगी और उनपर लगाम लगाने में मदद भी मिलेगी।