{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana CET Exam Result 2025: हरियाणा सीईटी की आंसर की को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, आयोग के चेयरमैन ने दी जानकारी 

 
Haryana CET Exam Result 2025: हरियाणा में जिन अभ्यर्थियों ने 26 और 27 जुलाई को सीईटी का एग्जाम दिया था, उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में ग्रुप सी भर्ती के लिए आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) की आंसर-की संशोधित नहीं की जाएगी। आयोग आंसर-की पहले ही जारी कर चुका है और इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है। 

फर्जी है आयोग का नोटिस

हरियाणा में पिछले दो दिन से सोशल  मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि आंसर-की फिर से जारी की जाएगा। ऐसे में आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस को फर्जी बताया है और इस पर लाल रंग का क्रास लगाया है। वहीं , उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भ्रमित न हों और अफवाहों पर ध्यान न देकर HSSC की आफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। 

नहीं जारी हुई संशोधित आंसर की

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि आयोग की ओर से कोई रिवाइज्ड आंसर-की जारी नहीं की गई है।