{"vars":{"id": "128336:4984"}}

HSSC CET Exam Admit Card 2025: हरियाणा सीईटी एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस

 
HSSC CET Exam Admit Card 2025: हरियाणा में HSSC की ओर से 26 और 27 जुलाई CET की परीक्षा कराई जाएगी। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इसके लिए आप HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

दरअसल, एचएसएससी की ओर से एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप कभी भी जारी की जा सकती है। यह एग्जाम 26 और 27 जुलाई को दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक होगा। जबकि, दूसरी शिफ्ट का एग्जाम 3:15 से शाम 5 बजे तक होगा।

HSSC CET Exam Admit Card 2025 ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
 

 -सबसे पहले HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
-वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
-अब आप डाउनलोड Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद एक नए पेज पर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके Submit करें।
-अब आपका Admit Card एक नए पेज पर खुल जाएगा। जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी ले सकेंगे।