Haryana CET Exam 2025: हरियाणा सीईटी एग्जाम का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, ये रहा डायरेक्ट लिंक
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी के पदों के लिए सीईटी एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एग्जाम के लिए लिखित परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2025 को सुबह और शाम को आयोजित कराई जाएगी। यह एग्जाम में 100 (MCQ) होंगे, जो 100 नंबर का ही होगा। परीक्षा के लिए कुल समय 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा।
वहीं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक साइट पर https://hssc.gov.in जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा CET एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
-हरियाणा CET ग्रुप C परीक्षा के लिए आप ऐसे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-इसके लिए आप हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
-'विज्ञापन 01/2025 के अंतर्गत ग्रुप-C पदों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2025 के उम्मीदवारों के लिए सूचना' लिंक पर क्लिक करें।
-अब एक नया पेज खुलेगा। जहां आपको 'रजिस्टर्ड कैंडिडेट' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
-अब आप पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें।
-आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।