{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में आज सीईटी आवेदन की आखिरी तारीख, आयोग के चेयरमैन ने अभी-अभी दी ये बड़ी जानकारी

 
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी एग्जाम के रजिस्ट्रेशन के लिए आज आखिरी तारीख है। हालांकि, इस तारीख को अभी बढ़ाया भी जा सकता है। इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बड़ी जानकारी दी है। हिम्मत सिंह ने बताए सही आंकड़े दरअसल, आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग आप सभी के सामने कुछ आंकड़े रखना चाहता है जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि सीईटी रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम में कितनी सत्यता है। 1. विगत 10 जून को आयोग को 108013 अभ्यर्थियों का आवेदन प्राप्त हुआ। 2. जबकि कल यानी 11 जून को कुल 162472 आवेदन प्राप्त हुए। 3. आज दिनांक 12 जून को रात 12.00 - 12.01 (यानी 1 मिनट) में 78 आवेदन प्राप्त हुए। अच्छी तरह से काम कर रहा रजिस्ट्रेशन का पोर्टल उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से यह पता भी चलता है कि सीईटी रजिस्ट्रेशन को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह है। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन का पोर्टल भी अच्छी तरह काम कर रहा है।