{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में ₹590 करोड़ के IDFC बैंक-घोटाले की होगी CBI जांच; सरकार का केंद्र को पत्र, कई IAS अधिकारी रडार पर

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में तीन प्राइवेट बैंकों में 750 करोड़ रुपए को फ्रॉड सामने आने के बाद सरकार अब सख्त मोड में है, सरकार अब CBI से जांच कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रदेश सरकार ने लेटर लिखा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में IDFC फर्स्ट बैंक की जांच होगी। जिसमें 18 सरकारी विभागों के साथ 590 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। इनके अलावा AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में भी फ्रॉड सामने आया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार के खाते में पूरे 590 करोड़ रुपए वापस आ चुके हैं, लेकिन CM सैनी ने मामले में सख्त रुख अपनाया है। अभी तक मामले की जांच का ACB कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कई IAS अफसरों की भूमिका संदेह के घेरे में है।

19 जगह छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार, ACB इस मामले में बैंक कर्मियों सहित ज्वैलर्स और हरियाणा सरकार के दो वित्त अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले दिनों इस घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो चुकी है। ED की ओर से 19 ठिकानों पर छापामारी भी गई थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CBI जांच की आशंका से हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ IAS अफसरों की नींद उड़ गई है, क्योंकि अभी तक सिर्फ छोटे अफसर ही इस शिकंजे में आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चर्चा है कि मामले में करीब आधा दर्जन IAS अफसरों की भूमिका संदिग्ध मिली है जो सरकारी एजेंसियों के रडार पर हैं।