{"vars":{"id": "128336:4984"}}

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री का भीषण एक्सीडेंट, काफिले की गाड़ियां बेकाबू होकर आपस में टकराईं

 

Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के साथ पानीपत में सड़क हादसा हो गया है जिससे मंत्री पंवार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, एल्डिको सिटी के पास पंवार के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पंवार की इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद उनके सुरक्षाकर्मियों और आसपास के लोगों ने मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही शहरी विधायक प्रमोद विज, DC वीरेंद्र दहिया, SP भूपेंद्र सिंह समेत भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण लाल पंवार के पास नायब सैनी सरकार में पंचायत एवं विकास विभाग के अलावा, खान एवं भूविज्ञान विभाग की जिम्मेदारी है। वे हरियाणा में दूसरी बार मंत्री बने हैं। Haryana News

आ रहे थे पंवार

जानकारी के मुताबिक, मंत्री पंवार शुक्रवार को चंडीगढ़ से पानीपत लौट रहे थे। शाम 4 बजे से पहले जैसे ही उनका काफिला एल्डिगो सिटी के पास टोल के सामने पहुंचा, आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे आ रही मंत्री के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी ने भी तुरंत ब्रेक लगाए, जिसके बाद काफिले की बाकी गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इसी हादसे में मंत्री पंवार को चोटें आईं। गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए। तुरंत पंवार को सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनके जरूरी टेस्ट किए गए। सीटी स्कैन के बाद उन्हें रूम में शिफ्ट किया गया है। अभी अस्पताल की तरफ से मंत्री की कंडीशन के बारे में जानकारी नहीं दी गई।

कैबिनेट मंत्री