Haryana : हरियाणा कैबिनेट बैठक इस दिन, CM सैनी करेंगे अध्यक्षता
Mar 21, 2026, 12:08 IST
Haryana : हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक 24 मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा कैबिनेट की बैठक 24 मार्च, मंगलवार को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर आयोजित होगी।
यह बैठक CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जाएगी। सरकार द्वारा कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।