{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा के इस जिले में चला बुलडोजर, 20 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त; इलाके में मचा हड़कंप

इस बुलडोजर एक्शन में 5 कॉलोनियों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान सेक्टर-10ए थाना की पुलिस भी मौजूद रही है।
 

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम में बीते दिन शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग की प्रवर्तन शाखा द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकरी के अनुसार इस बुलडोजर एक्शन में 5 कॉलोनियों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान सेक्टर-10ए थाना की पुलिस भी मौजूद रही है।

जानें कहा-कहा हुई कार्रवाई

खबरों की मानें तो बुलडोजर की यह कार्रवाई सबसे पहले मानेसर की मेयर डॉक्टर इंद्रजीत के हयातपुर गांव से शुरु हुई है। इस गांव में 1.5 एकड़ में अवैध कॉलोनी विकसित थी। अवैध कॉलोनी में 2 निर्माणाधीन बेसमेंट और 3 दूसरे निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। अभियान के तहत हयातपुर, साढराना, और गोपालपुर गांवों की राजस्व संपदा में बनी अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। 

टीम ने साढराना गांव की राजस्व संपदा में 4 एकड़ क्षेत्र में फैली एक दूसरी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की, जिसमें 2 निर्माणाधीन संरचनाओं और 4 DPC (डैम्प प्रूफ कोर्स) को ध्वस्त किया गया।

बिना अनुमति के निर्माण

जानकरी एक अनुसार इन कॉलोनियों में बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी वजह से नगर नियोजन नियमों का उल्लंघन किया गया है। अभियान का तीसरा फेज गोपालपुर गांव राजस्व संपदा से जुड़ा हुआ है। यहां पर 5 एकड़ क्षेत्र में 3 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रशासन द्वारा यहां पर 12 DPC को ध्वस्त किया गया है।