{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Budget Session: हरियाणा बजट सत्र का दूसरा दिन, CM सैनी ने मंत्रियों की बुलाई मीटिंग

 
 Haryana Budget Session: हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। 2 बजे सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरु होगी। इस दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरु होगी। शून्य काल में विधायक घनश्याम दास की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का प्रस्ताव सदन में रखा जाएगा। बीजेपी विधायक कपूर सिंह इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। 

कांग्रेस की ओर से अशोक अरोड़ा इस प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ करेंगे।

विधायकों द्वारा प्रश्नकाल में कई मुद्दों पर सरकार को असहज किया जा सकता है। सवालों का जवाब देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने तैयारी पूरी कर ली है।  गुरुग्राम व फरीदाबाद में रियायती जमीनों पर खुले अस्पतालों का पूरे ब्योरे, अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण नहीं मिल पाने के मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं।

 

CM सैनी मंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे
सीएम सैनी बजट सत्र की कार्यवाही शुरु होने से पहले अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ औपचारिक बैठक करेंगे। इस बैठक में कांग्रेस विधायकों द्वारा हंगामा किए जाने की स्थिति से निपटने की रणनीति पर चर्च होगी। सदन में नूंह के कांग्रेस विधायक आफताब अहमद द्वारा गुरुग्राम, फरीदाबाद जिलों में उन अस्पतालों की रिपोर्ट मांगी जाएगी, जिन्हें सरकार की तरफ से रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई गई है।