Haryana Budget 2026: हरियाणा में 4,000 नई उचित मूल्य की दुकानें खुलेंगी, महिलाओं को 33% आरक्षण
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने चार हज़ार नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने की घोषणा की और बताया कि इन दुकानों के आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह एवं सी.एम. पैक्स को भी इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।
हरियाणा प्रदेश के लिए जन कल्याण बजट प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नई उचित मूल्य की दुकानों पर इच्छुक दुकानदारों को 5 - 5 किलोग्राम के पैकेट में जैविक खाद बेचने की छूट दी जाएगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व के वर्षों में जो राइस मिलर्स समय पर भारतीय खाद्य निगम को सीएमआर की पूर्ण डिलीवरी देने में असफल रहे, उनके लिए एक वन टाइम सेटलमेंट योजना लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए इस बजट को तैयार किया गया है।